Pumpkin Seed Butter: शरीर में आयरन और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए लोग अक्सर सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू के बीज भी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं? इनसे तैयार पंपकिन सीड बटर को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

सिर्फ एक सामग्री से तैयार होगा पंपकिन सीड बटर
मार्केट में मिलने वाले पंपकिन सीड बटर में कई बार अतिरिक्त नमक, चीनी, तेल या अन्य सामग्री मिलाई जा सकती है। ऐसे में आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
पंपकिन सीड बटर बनाने के लिए सामग्री
1 कप कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स)
बनाने का तरीका
सबसे पहले कद्दू के बीजों को एक पैन में धीमी आंच पर हल्का भून लें।बीजों को ठंडा होने के लिए रख दें।अब इन्हें मिक्सर या फूड प्रोसेसर में डालकर पीसना शुरू करें बीच-बीच में मिक्सर बंद करके किनारों पर चिपके बीजों को नीचे करें।कुछ देर पीसने पर बीजों से प्राकृतिक तेल निकलने लगेगा और मिश्रण क्रीमी पेस्ट में बदल जाएगा। तैयार पंपकिन सीड बटर को एयरटाइट जार में भरकर रखलें।
पंपकिन सीड बटर खाने के क्या हैं फायदे?
1-कद्दू के बीज पोषण का अच्छा स्रोत हैं। इनमें आयरन,मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।
आयरन का स्रोत-कद्दू के बीजों में आयरन होता है, जोशरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। मैग्नीशियम से भरपूर-यह मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। जिंक का अच्छा स्रोत-जिंक शरीर की इम्यूनिटी औरसामान्य कोशिकीय कार्यों में मदद करता है। प्रोटीन और हेल्दी फैट्स-शरीर को पोषण देने और संतुलित डाइट बनाए रखने में मददगार हैं।
कैसे करें डाइट में शामिल?
आप पंपकिन सीड बटर को ब्रेड या टोस्ट पर लगाकर खा सकतेहैं। इसके अलावा इसे स्मूदी, ओट्स या फ्रूट बाउल में भी मिलाया जा सकता है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

