Pune Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के रियल स्टेट युवा कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किला हत्याकांड (Lohagarh Fort Murder Case) को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goyal) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Choudhary) ने दिया था। मामले की जांच चल रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पुणे मंगेतर हत्याकांड (Fiancee murder case) में एक और बड़ा खुलासा केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने किया है।
केतन के पिता ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि सिया ने केतन को लोहगढ़ किले पर जाने के लिए मजबूर किया था। केतन ने वहां जाने से मना किया था। बावजूद इसके जोर देकर मेरे बेटे को ले गई। अगर केतन सिया के साथ लोहगढ़ किले पर जाने से मना कर देता, तो शायद आज वह जिंदा होता। पिता ने कहा कि 14 जून को भी सिया ने केतन को धक्का देकर मारने की कोशिश की थी। हालांकि वह झाड़ियों में फंसकर बच गया था।
केतन के पिता ने दावा किया कि सिया पहले से ही साजिश रच रही थी। 18 जून की सुबह करीब 8:20 बजे दोनों लोहगढ़ किले के लिए निकले थे। इसके बाद करीब 10:45 बजे सिया की मां का फोन आया और बताया गया कि केतन किले की घाटी में गिर गया है। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं जब केतन का शव घर लाया गया, तब सिया के चेहरे पर दुख या शोक के कोई भाव नहीं थे। परिवार को उसी समय उसके व्यवहार पर शक हो गया था। वह पूरे समय असामान्य तरीके से पेश आ रही थी।

पिता के मुताबिक 14 जून की घटना असफल रहने के बाद 18 जून को जन्मदिन मनाने के बहाने केतन को दोबारा लोहगढ़ किले ले जाया गया। जहां उसे किले से धकेलकर हत्या की गई। ॉ
दोनों को फांसी की सजा मिलेः केतन की मां
केतन की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सिया ने उनके साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। मां ने बताया कि हमारे मन में सिया को लेकर कभी कोई शक नहीं था। वह हमसे अक्सर मिलती थी, हम साथ में शॉपिंग करने जाते थे और कई बार बाहर डिनर भी किया था। वह इतनी शातिर और क्रूर निकलेगी, ऐसा हमने सपने में भी नहीं सोचा था। मेरे बेटे की मौत के लिए सिया और उसका बॉयफ्रेंड पूरी तरह जिम्मेदार हैं और मैं उनके लिए सिर्फ फांसी की सजा चाहती हूं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

