पंजाब के मोगा के गैंगस्टर अर्श डल्ला को कनाडा पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब इसकी पुष्टि हो गई है। उस पर कई अपराधिक मामले लगें थे केंद्र गृह मंत्रालय ने उसे आतंकवादी घोषित किया था। अर्श डल्ला के साथ उसका एक साथी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा भी पुलिस हिरासत में है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को कनाडा में ही एक शूटआउट हुआ था, जिसमें इस आतंकी को गोली लगी थी। जांच में पता चला है कि दो गोलियां अर्श डल्ला की तरफ़ से चलाई गई थी। जिसके कारतूस पुलिस ने जप्त किए हैं। पुलिस ने अर्श के घर से कुछ अवैध हथियार बरामद किए, जिसके बाद हिरासत में ले लिया। दोनों अपराधियों को पुलिस ने 3 दिन की रिमांड पर लिया था।
इस दौरान कनाडा पुलिस ने अर्श डाला के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और उसके पास से राइफल समेत कई हथियार बरामद किए। इनमें से किसी भी हथियार का लाइसेंस अर्श डाला के पास नहीं था। अर्शदीप के घर से एक हैंडगन बरामद हुई है, जिसमें एक मैगजीन भी है। इसे बैग में रखा गया था। एक राइफल, एक शॉट गन, दो हाई कैपेसिटी मैगजीन भी बरामद की गई है।

2022 में किया गया था आतंकवादी घोषित
2022 में गैंगस्टर और खालिस्तान टाइगर फोर्स को चलाने वाले अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्शदीप डल्ला को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया था। पंजाब के मोगा से कनाडा में जाकर छिपे अर्श पर देश-विदेश में हत्या, जबरन वसूली और जघन्य अपराधों के अलावा आतंकी गतिविधियों में भी संलिप्त रहने का आरोप है।
- नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद पर सरकार का संकल्प अटल, बस्तर में शांति और विकास की लिखी जा रही है नई इबारत
- CG Suspension News : सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर हुआ एक्शन
- IND vs ENG 1st ODI: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त; गिल-वाशिंगटन की फिफ्टी, अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल
- चंपत राय पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, महंत संत दास बोले- भगवान राम पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं
- पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों का टूटा बांध, सिर मुंडवाकर किया अनोखा प्रदर्शन

