अमृतसर. पंजाब में गैंगस्टर काफी सक्रिय हो गए हैं, आए दिन वह बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन सभी के बीच में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर कंपनियों में से एक गीत MP3 के मालिक केवी ढिल्लों को को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी आतंकी अर्श डल्ला के साथी जंटा खरड़ ने दी है और कंपनी के साथ काम करने वाले अन्य लोगों को दूसरा काम खोजने की सलाह दी है।
इस धमकी भरे ऑडियो में कहा गया है कि आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने ही डबरा मेंन जसवंत सिंह गिल की हत्या करवाई थी। उससे हमारी पुरानी दुश्मनी थी। इसलिए हमने यह हत्या करवाई। ऑडियों में जंटा खरड़ ने यह भी कहा कि हमारे एक दो काम बाकी हैं जो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। इसमें सबसे जरूरी काम केवी ढिल्लों का है जो गीत MP3 का मालिक है।
सिद्धू मूसेवाला की भी है चर्चा
ऑडियो में मुसेवाला की मौत को लेकर दुख जताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि गीत MP3 कहें या चीट MP3, दोनों एक ही होंगे। इस व्यक्ति ने कई लोगों को ठगा है। कई लोगों को परेशान भी किया है। हमारे भाई सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ भी इसने ठगी की।
इसने ही मूसेवाला को फोन करवाना शुरू करवाए। इसने ही शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला को धमकाने का काम शुरू किया था। अब वह जितना चाहे मासूम बनने का नाटक कर सकता है, जो चाहे मुखौटा पहन सकता है। वह सिद्धू मूसेवाला के घर भी गया था और वहां रोया भी था। अब इसको सजा देने का समय आ गया है। इस धमकी मिलने के बाद से पूरे परिवार में सनसनी फैल गई है।

- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

