Punjab News : पंजाब डेस्क : लुधियाना. पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया और कई लोगों की जान जाने से बच गई. नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही विशेष ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण एक कोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रेन के दो हिस्से अलग हो गए. राहत बात है कि घटना के समय ट्रेन स्टेशन से रवाना होने ही वाली थी, जिससे ट्रेन से बैठे कई यात्रियों की जान बच गई. जानकारी के अनुसार जब यह हादसा हुआ उस समय गाड़ी स्टेशन से निकली नहीं थी और उसके दो हिस्से अलग अलग हो गए. जब गाड़ी अलग अलग हुई उस समय उसकी गति बहुत कम थी जिससे गाड़ी और यात्री दोनों को संभालने का मौका मिला. वही अगर इस दौरान गाड़ी की गति तेज होती तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता.

बाथरूम के पास का हिस्सा टूटा

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एक स्लीपर कोच के बाथरूम के पास स्थित हिस्सा अचानक टूट गया, जिसके चलते कोचों को जोड़ने वाली कपलिंग भी प्रभावित हुई और ट्रेन दो भागों में बंट गई. जिस कोच में खराबी आई, उसके पीछे तीन अन्य डिब्बे जुड़े हुए थे, जिनमें करीब 500 यात्री सवार थे. हादसे को देखते हुएं तुरत राहत कार्य शुरू हुआ और यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. घटना के दौरान जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गए प्रभावित डिब्बों का निरीक्षण किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में कोचों के बीच लगी कपलिंग में तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ. रेलवे प्रशासन विस्तृत जांच के बाद ही आधिकारिक कारण स्पष्ट करेगा.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. तकनीकी खामी दूर करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H