अमृतसर. पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में JEE मेन्स और NEET परीक्षाओं की तैयारी करवाने का निर्णय लिया गया है। NEET परीक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते से JEE मेन्स के लिए कोचिंग शुरू कर दी थी। इस कोचिंग के लिए IIT कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है।
यह योजना शिक्षा मंत्रालय की स्कूल शिक्षा और साक्षरता से संबंधित ऐप से जुड़ी हुई है। NEET परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित की कक्षाएं शाम 4:30 से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
डिजिटल क्लासरूम से मिलेगी कोचिंग शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को JEE और NEET परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। यह कोर्स लगभग डेढ़ से चार महीने का होगा, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित समेत सभी विषयों की कक्षाएं होंगी।

कोचिंग के लिए सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना की निगरानी और सुविधाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
