बरनाला. पंजाब की चार विधानसभा सीटों में आज उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू है। यह मतदान बरनाला, गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और चाबेवाल में हो रहा है. सुबह से लोग अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
अपने-अपने सीटों के प्रत्याशी ने जीत के लिए जीतोड़ मेहनत की है। मतदान के प्रतिशत की बात करें तो एक बजे तक 36.46 फीसदी मतदान दोपहर एक बजे तक चारों विधानसभा सीटों पर 36.46 फीसदी मतदान हुआ है। गिद्दड़बाहा में 50.9, चब्बेवाल में 27.95, बरनाला में 28.1, डेरा बाबा नानक में 39.4 फीसदी मतदान हुआ था।
सुरक्षा ने ना हो चूक
मतदान अच्छे तरह से हो इसके लिए खास प्रयास किया गया है। इन चुनावों में CRPF की 16 कम्पनियां और पंजाब पुलिस के 6,481 जवान और अधिकारी ड्यूटी निभा रहे है। इसके साथ ही 3,868 पोलिंग स्टाफ चुनावी प्रक्रिया को अच्छे सफल कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। मतदान करने आए सभी मतदाताओं पर भी नजर रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन 4 हलकों में आज उपचुनाव हो रहे है, मेरा उन हलकों के समझदार वोटरों से अपील है कि बाबा साहिब और शहीदों के सपनों के पंजाब को ध्यान में रखते हुए अपनी वोट के अधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जिसे भी वोट देना चाहते हैं, अपनी इच्छा से वोट करें। पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना कर्तव्य निभाएं।’ आज के दिन को छुट्टी वाला दिन न समझे, वोट देने जरूर जाएं।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

