Punjab Weather : पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राज्य में सबसे कम तापमान मोगा के बुध सिंह वाला में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, लेकिन फिलहाल इसका प्रभाव केवल पहाड़ी इलाकों में नजर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आई। 12 मार्च के बाद इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट
- 13 और 14 मार्च को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- 13 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश के आसार हैं।
- 14 मार्च को पंजाब के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

आज के तापमान का पूर्वानुमान
अमृतसर: हल्के बादल रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं। तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
जालंधर: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं। तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
लुधियाना: बादल हल्के रहेंगे, बारिश की उम्मीद नहीं। तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
पटियाला: हल्के बादल रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं। तापमान 19 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मोहाली: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं। तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
- Crime News: कोरी डैम लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग 3 आरोपियों को दबोचा
- अवैध डीजल परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 7 ड्रमों में भरा डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- रील देखकर शुरू की तलाश… और बन गए लखपति! इस दंपति को मिले 4 दुर्लभ हीरे, कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा: होटल में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला पति; पत्नी ने जमकर पीटा, थप्पड़ों की बरसात
- परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद हाईकमान का फैसला
