Rahul Gandhi React On Commercial Cylinder Price Hike: मई के पहले दिन महंगाई (inflation) बम फूटा है।  पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव खत्‍म होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (LPG Commercial Cylinder) के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 19 किलो के साथ ही 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों में भी की गई। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी की है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव का बिल है। पहले गैस अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीजल पर होगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- मैंने कहा था – महंगाई की आंच चुनाव के बाद आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा है। एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनाव का बिल है। फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ 3 महीने में 81% की भारी बढ़ोतरी। चाय की दुकान, ढाबा, होटल, बेकरी, मिठाई की दुकान – सबके किचन पर बोझ बढ़ गया है। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहले गैस पर स्ट्राइक, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर।


गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ंभी सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा कि-सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये महंगा कर देतेय़ 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?

बता दें कि तेल कंपनियों ने मई के पहले दिन महंगाई का झटका देते हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। यह अबतक का सबसे ज्यादा महंगा होने का रिकॉर्ड है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी की है।

चार महीने में 1430 रुपये की हुई बढ़ोतरी

बीते अप्रैल महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे। इस महीने के पहले ही दिन इनके दाम बढ़ गए हैं। इस साल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल की शुरुआत में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर यह सिलेंडर 1669 रुपये में मिल रहा था। वहीं 1 मई तक इसकी कीमत बढ़कर 3099 रुपये पहुंच गई है। यानी अब तक कुल 1430 रुपये का इजाफा हो चुका है। अगर महीने वार बात करें तो जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49.50 रुपये, मार्च में 141.50 रुपये और अप्रैल में 195 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई।

रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी नहीं
राहत की बात है कि फिलहाल रसोई गैस के दाम नहीं बढ़े हैं। आखिरी बार रसोई गैस के दाम में इसी साल 7 मार्च को इजाफा हुआ था। अभी दिल्‍ली में रसोई गैस की कीमत 913 रुपये है। मुंबई में 14.2 किलो रसोई गैस की कीमत 912.50 रुपये है। चेन्‍नई में 14.2 किलो वाले रसोई गैस के दाम 928.50 रुपये है। कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m