महाराष्ट्र में TET 2026 परीक्षा से पहले बड़ा पेपर लीक सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने जनकर भड़ास निकाली है. 28 जून को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 का प्रश्नपत्र परीक्षा से महज 24 घंटे पहले कथित रूप से लीक होने का मामला सामने आने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई. जिसे लेकर अब विपक्ष महाराष्ट्र में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस सरकार के साथ केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है.
कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) समेत सभी विपक्षी दलों ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए परीक्षा प्रणाली को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल उठाए.
महाराष्ट्र में TET 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एग्जाम रद्द कर दी गई है. रद्द किए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. पेपर लीक पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सरकार ने देश की शिक्षा और परीक्षा को वसूली का सिस्टम बना दिया है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा है कि महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा का रद्द होना परीक्षा प्रणाली की एक और बड़ी विफलता है. उन्होंने लिखा, ‘एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द.
उन्होंने आगे कहा है कि महाराष्ट्र का TET, देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है.
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संबंध में पोस्ट साझा कर कहा है कि ‘BJP की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता. ये सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है.’
मामले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वहीं, एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता अमोल मातेले ने कहा कि यदि शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं तो अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

