Rahul Gandhi Viral Video: कॉकरोच जनता पार्ट के संसद मार्च में दिल्ली पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने पीएम आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। राहुल गांधी को मनाने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। इसके बाद भी कांग्रेस ने प्रदर्शन बंद नहीं किया तो दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। देर रात हिरासत से छुटने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को मैसेज दिया।
राहुल गांधी ने ये वीडियो छत्रसाल स्टेडियम डिटेंशन सेंटर की सीढ़ियो पर बैठकर बनाया। इस दौरान राहुल गांधी के एक पैर में जूता नहीं था। वहीं बाल औक कपड़े बिखरे हुए थे। जबकि चेहरे पर थकान दिख रही थी। राहुल गांधी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे, शिक्षा व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी बात रखते दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में राहुल गांधी कह रहे हैं कि संसद में छात्रों के मुद्दों और देश की शिक्षा प्रणाली के ध्वस्त होने पर चर्चा कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने इस पर बहस की अनुमति नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों से जुड़े इतने गंभीर विषय पर संसद में चर्चा से बचा गया। राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में तीन प्रमुख मांगें भी रखीं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, छात्रों पर कथित अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और प्रदर्शन से जुड़े छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के युवाओं से माफी मांगने और शिक्षा व परीक्षा प्रणाली में तत्काल सुधार शुरू करने की अपील की।
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद हुई हिरासत
इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मंगलवार शाम राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए जाने के बाद कुछ नेताओं को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया, जबकि राहुल गांधी समेत कुछ अन्य नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम स्थित डिटेंशन सेंटर ले जाया गया। यहीं से राहुल गांधी का वीडियो सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


