Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 जुलाई 2026) की खबरों में पीएम आवास के पास राहुल गांधी-प्रियंका गांधी का धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया; सोनम वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट; नीट पेपर लीक पर दो महीने बाद बोले पीएम मोदी; भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आंदोलन प्रमुख रहा।

1. पीएम आवास के पास राहुल गांधी-प्रियंका गांधी का धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया
EET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को धरना स्थल से हटा दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डी.के. शिवकुमार और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए गए हैं। हालांकि देर रात दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया।

2. सोनम वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट
सोनम वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो (Gitanjali J Angmo) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेदांता में शिफ्ट करने का आदेश दिया था।

3. नीट पेपर लीक पर दो महीने बाद बोले पीएम मोदी
नीट पेपर लीक पर दो महीने पीएम मोदी की नींद टूटी है। नीट पेपर लीक पर पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। NEET Paper Leak पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज (मंगलवार) को एनडीए संसदीय दल की बैठक में नीट पेपर लीक को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य खराब नहीं होने देंगे। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।

4. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आंदोलन
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को किसानों ने दिल्ली के किसान घाट पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होते ही रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचे कई किसानों को हिरासत में ले लिया। किसान घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस और RAF के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए किसानों को मौके पर पहले से खड़ी पुलिस बसों में बैठाकर अन्य स्थानों पर ले जाया गया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने मेडिकल छात्रा से रेप कियाः आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर मेडिकल छात्रा से रेप करने का आरोप लगा है। मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। क्रिकेटर अभिषेक पोरेल के साथ एक अन्य आरोपी को तुरंत गिरफ़्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है। ताकि वे कथित निजी फोटो और वीडियो का आगे प्रसार रोका जा सके। जांच के दौरान एक पेन ड्राइव जब्त की गई है, जिसमें अहम डिजिटल सामग्री होने की आशंका है। (पूरी खबर पढ़े)
रूसी मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौतः यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए हमले में चार भारतीय क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है. जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है. भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने रूस के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए जवाबदेही मांगी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना को अस्वीकार्य बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. (पूरी खबर पढ़े)
बालेंदु सरकार सिक्के से हटाएगा भारत का विवादित नक्शाः नेपाल सरकार ने एक रुपए के नए डिजाइन वाले सिक्के को बनाने की मंजूरी दे दी है. नए सिक्के पर से देश का अब विवादित नक्शा हट जाएगा. वर्तमान में जो सिक्का है उसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया था. जबकि भारत इन इलाकों पर अपना दावा मजबूत मानता है. अब नेपाल की बालेंदु सरकार के रुख नर्म पड़ता नजर आ रहा है. (पूरी खबर पढ़े)
NEET मुद्दे पर राहुल गांधी के धरने के बीच सरकार का बड़ा आश्वासनः NEET और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इसके बाद सरकार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने उनसे मुलाकात की। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


