Railway NTPC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक पास युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे NTPC स्नातक स्तर के 3,548 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसमें मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्ठ क्लर्क, कनिष्ठ लेखा सहायक और मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल हैं।
6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने और 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन करने की समय-सीमा बताई गई है।
मालगाड़ी प्रबंधक के सबसे ज्यादा पद
जानकारी के अनुसार, कुल 3,548 पदों में मालगाड़ी प्रबंधक के 2,750 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा वरिष्ठ क्लर्क के 371, कनिष्ठ लेखा सहायक के 300 और मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के 127 पद शामिल हैं। पदों के लिए निर्धारित योग्यता और अन्य शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी ?
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक के पद पर शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह होगा। वहीं मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्ठ क्लर्क और कनिष्ठ लेखा सहायक के पदों के लिए शुरुआती मूल वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह बताया गया है। अन्य भत्ते और वेतन संबंधी नियम संबंधित भर्ती अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु में छूट
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य बताया गया है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ मिलेगा। हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की आयु सीमा, पात्रता और अन्य शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना में पुष्टि करनी चाहिए।
कैसे होगा चयन ?
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दो चरणों यानी CBT-1 और CBT-2 के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद पद और लागू नियमों के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन तथा मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम चयन निर्धारित पात्रता और भर्ती नियमों के आधार पर होगा।
कहां करें ऑनलाइन आवेदन ?
अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया, विस्तृत अधिसूचना, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी के लिए रेलवे भर्ती आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जा सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

