PUNJAB DESK, जालंधर : पंजाब में मौसम लुकाछिपी खेल रहा है। कही धूप तो कहीं बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। अनुमान है कि होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों और आस-पास के इलाकों में मौसम में बदलाव हो सकता है। हीटवेव को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने 8 जून से 12 जून तक हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी है। इसकी के साथ पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और SAS नगर (मोहाली) के लिए कोई चेतावनी नहीं है। इन इलाकों में हल्की हवाएं चलने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

