सत्या राजपूत, रायपुर। रायपुर में पिछले कई दिनों से जारी ठेका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कंपनी प्रबंधन और हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में सहमति बन गई है। इसके बाद हड़ताली कर्मचारी 17 मई की सुबह से पुनः काम पर लौटेंगे।

जानकारी के अनुसार, आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों और रामकी कम्पनी प्रबंधन के हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के मध्य वार्ता हुई और यह वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण के मध्य हुई। वार्ता के दौरान रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग, तहसीलदार रायपुर तथा रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस वार्ता में रामकी कम्पनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों और हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के मध्य सहमति कायम होने तथा कल दिनांक 17 मई 2026 को सुबह से अपने कार्य पर वापस लौटने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों को अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा दी गई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

