Raipur Temple Controversy : नितिन नामदेव, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित 250 पुराने शीतला मंदिर में नवरात्र के दौरान लगे आपत्तिजनक सूचना बोर्ड का विवाद जारी है. मामले में शिकायत के बाद बुधवार को आक्रोशित यादव समाज ने पुरानी बस्ती थाना का घेराव किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई. पुलिस ने समाज के आक्रोश के बीच पीठाधीश नीरज सैनी एफआईआर दर्ज कर ली है.

Raipur Temple Controversy : सूचना बोर्ड को लेकर विवाद 

दरअसल, शीतला माता मंदिर परिसर में लगे सूचना बोर्ड पर लिखा गया था कि “ठग रौताइनों से सावधान, जल चढ़ाने हेतु किसी भी रौताइन को रुपये न दें”. यादव समाज का आरोप है कि इस तरह के शब्दों से समाज की महिलाओं का अपमान हुआ है और इससे पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. समाज के लोगों ने मांग की है कि सूचना बोर्ड से इस तरह के आपत्तिजनक शब्दों को हटाया जाए.

Raipur Temple Controversy

इससे पहले 17 अक्टूबर को भी यादव समाज ने नाराजगी जताते हुए पुरानी बस्ती थाना पहुंचा था, जहां घटना के संबंध में शिकायत दी गई थी. समाज ने मंदिर परिसर के सूचना बोर्ड पर लिखे कथित आपत्तिजनक शब्दों को समाज की महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मामला बताया था.

Raipur Temple Controversy : कांग्रेस MLA ने किया था सोशल मीडिया पोस्ट

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर मामले को लेकर पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा कि “एक तरफ नवरात्र में मां भगवती की पूजा हो रही है दूसरी तरफ संपूर्ण यादव राउत समाज की अस्मिता हमारी माताओं बहनों को जातीसूचक शब्द का प्रयोग कर उन्हें ठग बतलाया जा रहा है. रायपुर के शीतला मंदिर के व्यवस्थापक/पुजारी द्वारा लगाए गए ऐसे पोस्टर से पूरा समाज आहत हुआ है. यह हरकत अक्षम्य है! शासन प्रशासन से अपील करता हूं कि जिसने भी यह कृत्य किया है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो. ॐ शीतलाय नमः”

यादव समाज ने घेरा पुरानी बस्ती थाना 

घटना को लेकर यादव समाज ने कुछ दिन पहले पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर की मांग की थी. बढ़ती नाराजगी के इस बीच बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव के साथ यादव समाज के लोगों ने पुरानी बस्ती थाना का घेराव कर दिया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई. अब मामले में पुलिस ने शीतला मंदिर के पीठाधीश नीरज सैनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है. 

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H