रायपुर। नशे के खिलाफ रायपुर अब सिर्फ बात नहीं करेगा, बल्कि सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेगा। MYFM के सामाजिक जागरूकता अभियान ‘D-Negative आजादी नशे से’ के तहत 11 सितंबर से शहर में तीन दिवसीय विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू होने जा रहा है।
अभियान की शुरुआत तेलीबांधा चौक से मैग्नेटो मॉल तक शाम 4 बजे निकलने वाली जागरूकता रैली सह पदयात्रा से होगी। सर्विस रोड से निकलने वाली इस रैली में करीब 250 स्कूल विद्यार्थी, MYFM की टीम और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। रैली का उद्देश्य नशे के खिलाफ शहर में एक सामूहिक संदेश और जागरूकता का माहौल तैयार करना है।
इस अभियान का सबसे खास हिस्सा होंगे RJ Rishabh, जो नशे की लत को एक ‘जेल’ का प्रतीक मानते हुए लगातार 51 घंटे जेल में रहेंगे। यह पहल उस पीड़ा को सामने लाने की कोशिश है, जिससे नशे की गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति और उसका परिवार गुजरता है, लेकिन RJ Rishabh का यह कदम अकेला नहीं है। MYFM ने इस अभियान के जरिए पूरे रायपुर को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा है। एक लाख Thumb Impressions जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जहां हर Thumb Impression नशे के खिलाफ एक व्यक्ति के संकल्प का प्रतीक होगा।

11, 12 और 13 सितंबर को मैग्नेटो मॉल में बनेगा नशे के खिलाफ मंच
MYFM की टीम 11, 12 और 13 सितंबर को मैग्नेटो मॉल में रायपुरवासियों से सीधे जुड़ेगी। शहरवासी यहां पहुंचकर अपना Thumb Impression देकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज दर्ज करा सकेंगे और RJ Rishabh के 51 घंटे के संकल्प को अपना समर्थन देंगे। MYFM की अपील है कि लोग परिवार, दोस्तों और साथियों के साथ इस मुहिम से जुड़ें और रायपुर की एक लाख आवाजों को एक साथ नशे के खिलाफ खड़ा करें। अभियान को अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े संस्थानों का भी सहयोग मिल रहा है। Shoorveer TMT अभियान के सहयोगी भागीदार, Acellus Hospital स्वास्थ्य भागीदार, IDBI Bank बैंकिंग भागीदार और Saicus GYM फिटनेस भागीदार के रूप में इस सामाजिक पहल के साथ जुड़े हैं।
समाज की एकजुटता से आएगा बदलाव
RJ Rishabh ने कहा, “नशे के खिलाफ बदलाव सिर्फ किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि पूरे समाज की एकजुटता से आएगा। मैं 51 घंटे अपनी आजादी का त्याग कर रहा हूं, लेकिन असली ताकत तब मिलेगी, जब रायपुर की आवाज मेरे साथ जुड़ेगी। एक Thumb Impression छोटा कदम लग सकता है, लेकिन एक लाख निशान मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं।”
MYFM का यह अभियान लोगों से सिर्फ नशे से दूर रहने की अपील नहीं कर रहा, बल्कि समाज को इस मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी और आवाज दोनों सामने रखने का अवसर दे रहा है।
11 सितंबर को शाम 4 बजे निकलेगी जागरूकता रैली
11 सितंबर को शाम 4 बजे तेलीबांधा चौक से निकलने वाली जागरूकता रैली से लेकर 13 सितंबर तक मैग्नेटो मॉल में चलने वाली गतिविधियों के जरिए MYFM का लक्ष्य है कि रायपुर नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश दे। एक Thumb Impression आपका संकल्प होगा। एक लाख Thumb Impressions रायपुर की आवाज बनेंगे। आइए, साथ खड़े हों। नशे को ना कहें।आइए, रायपुर को नशे से आजाद करने का संकल्प लें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



