अनिल सक्सेना, रायसेन। रायसेन जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं और जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा लगातार अलर्ट जारी करने के बावजूद बेगमगंज से लापरवाही की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। यहां उफनती नदियों और नालों के बेहद करीब जाकर युवा सेल्फी लेने, रील्स बनाने और मस्ती करने में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हल्की बारिश में खुली दावों की पोल! कीचड़ में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे
एक सेल्फी के लिए जिंदगी दांव पर!
युवाओं के लिए यह रोमांच भले ही कुछ पल की खुशी दे लेकिन जरा सी चूक जिंदगी भर का दुख बन सकती है। तेज बहाव वाले नदी-नालों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है और फिसलन के कारण व्यक्ति का संतुलन बिगड़ने पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: MP अजब-गजब है! शहडोल में बना दी 4.5 किमी सड़क, लेकिन बीच की 100 मीटर पुलिया बनाना ही भूल गया प्रशासन…
याद रखें-सेल्फी दोबारा ली जा सकती है, जिंदगी नहीं!
सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो बनाने का जुनून युवाओं में बढ़ता जा रहा है। खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कई बार जानलेवा साबित हो चुका है। उफनती नदी या नाले के किनारे खड़े होकर ली गई एक तस्वीर कुछ सेकंड की याद तो बन सकती है लेकिन यदि पैर फिसल गया या अचानक पानी का बहाव बढ़ गया तो बचाव का मौका भी नहीं मिल सकता।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


