सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत गजरा बहरा में थोड़ी सी बारिश ने स्थानीय प्रशासन और पंचायत व्यवस्था के दावों को ध्वस्त कर दिया है। बाजार का मुख्य मार्ग जलभराव और कीचड़ के कारण पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन दूभर हो गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में अब लगेगी छात्रों की ऑनलाइन अटेंडेंस: कम उपस्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त

सड़क बनी मुसीबत, हादसों को न्योता दे रहे गड्ढे

गजरा बहरा का यह मुख्य मार्ग कई आसपास के गांवों को जोड़ता है। बारिश होते ही पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है और जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसी जर्जर मार्ग के किनारे ग्राम पंचायत भवन और हाई स्कूल स्थित हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीण इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें: MP अजब-गजब है! शहडोल में बना दी 4.5 किमी सड़क, लेकिन बीच की 100 मीटर पुलिया बनाना ही भूल गया प्रशासन…

शिकायतें बेअसर, कब जागेगा प्रशासन?

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क कि इस बदहाली को लेकर सरपंच, सचिव और जनपद पंचायत के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया।

बारिश के मौसम में रास्ता बंद होने से न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाए और जलभराव का स्थायी समाधान किया जाए।

नरेन्द्र परिहार, महाकाल सवारी, रस्सा पार्टी प्रभारी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m