संजय पाटीदार, भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को एक बड़ा झटका लगा है। ग्राहक संतुष्टि सर्वे में भोपाल का एयरपोर्ट नंबर-1 की पोजीशन से फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गया है। इस बार खजुराहो एयरपोर्ट ने बाजी मारी है और देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राजा भोज एयरपोर्ट लंबे समय तक देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट्स में टॉप पर रहा था, लेकिन इस सर्वे में उसे तीसरा स्थान मिला है।
READ MORE: बोरी की जघन्य घटना: CM डॉ. मोहन ने पीड़िता को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
पिछले कई सर्वे में राजा भोज एयरपोर्ट देश में नंबर-1 की रैंकिंग पर काबिज था। ग्राहकों की संतुष्टि, सुविधाओं, स्टाफ व्यवहार और समग्र अनुभव के आधार पर किए गए इस सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट टॉप पोजीशन बनाए रखने में असफल रहा। खजुराहो एयरपोर्ट ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया। यह रैंकिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कराए गए स्वतंत्र ग्राहक संतुष्टि सर्वे पर आधारित है, जिसमें हजारों यात्रियों की राय ली जाती है।
भोपाल को पांच में से मिले 4.96 अंक
जनवरी से जून 2026 के बीच यात्रियों से सीधे बातचीत के आधार पर हुए सर्वे में भोपाल को इस बार पांच में से 4.96 अंक मिले हैं। पिछले सर्वे में पांच में से 4.99 नंबर मिले थे। इस खजुराहो एवं ओरंगाबाद को 4.98 अंक मिले हैं। दोनों को संयुक्त रूप से पहली रैंक मिली है। सुविधाएं बढ़ने के बाद भी रैंक कमराजा भोज एयरपोर्ट पर पिछले तीन साल से लगातार यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में काम हुआ है।
एयरपोर्ट अंक प्रदेश में स्थान देश में स्थान
- खजुराहो 4.98 पहला पहला
- भोपाल 4.96 तीसरा तीसरा
- ग्वालियर 4.95 चौथा चौथा
- जबलपुर 4.92 पांचवा सातवां
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

