Rajasthan By Election: राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि प्रदेश में ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है। हालांकि, इसका अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद लिया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
मंत्री खर्रा ने चित्तौड़गढ़ में यूआईटी और नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से इन मामलों का संज्ञान लेकर जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा, मंत्री ने नगर परिषद के आयुक्त रविंद्र सिंह और सभापति संदीप शर्मा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई के लिए चित्तौड़गढ़ के एसपी सुधीर जोशी को तलब किया और जांच को तेज करने के निर्देश दिए।
उपचुनाव में राजनीतिक माहौल गर्म
राजस्थान में आगामी सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे करते हुए प्रचार अभियान में जुट गए हैं। जहां एक ओर दल अपने कामकाज और वादों से जनता को लुभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विरोधियों की कमजोरियों को उजागर कर रहे हैं। मंत्री खर्रा ने भी इन उपचुनावों में सरकार की जीत का भरोसा जताया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- बारिश से बेहाल जनता के लिए बड़ी राहत! बारिश से प्रभावित परिवारों को तुरंत मिलेगी मदद, जानें पूरी डिटेल
- सड़क पर खुला तार बना काल: शॉपिंग करने निकले भाजयुमो जिला महामंत्री की करंट से मौत, पत्नी भी चपेट में आई
- अस्थायी गौठान में मवेशियों की मौत, दो दिनों में 20 से ज्यादा पशुओं के दम तोड़ने का दावा, व्यवस्था पर उठे सवाल
- बहराइच में गड्ढे में मिला लावारिस नवजात, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
- भाई वीरेंद्र का हमला, ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, Gen-Z और युवाओं से सड़क पर उतरने की अपील

