Rajasthan By Election Results: राजस्थान की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज का दिन बेहद अहम है। 13 नवंबर को हुए मतदान की गिनती जारी है, और यह तय करेगा कि मरूधरा की राजनीतिक तस्वीर कैसी होगी। झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी सीटों के नतीजों के लिए सात मतगणना केंद्रों पर 98 टेबलों पर 141 राउंड में गिनती की जा रही है। सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।

चौरासी सीट: बीएपी के अनिल कटारा मजबूत बढ़त पर
चौरासी सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के अनिल कटारा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
- चौथे राउंड: अनिल कटारा 6,676 वोटों से आगे।
- कटारा को मिले वोट: 18,835
- भाजपा के कारीलाल: 12,159
- कांग्रेस के महेश रोत: 5,591
- दूसरे राउंड: कटारा 6,612 वोटों से आगे थे।
खींवसर: बीजेपी का पलड़ा भारी
खींवसर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने दूसरे राउंड तक 1,142 वोटों की बढ़त बना ली है। यह सीट हनुमान बेनीवाल के गढ़ के रूप में जानी जाती है, लेकिन भाजपा फिलहाल मजबूत दिख रही है।
रामगढ़: बीजेपी प्रत्याशी आगे
रामगढ़ सीट पर भी भाजपा ने बढ़त बना ली है।
दौसा: कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर
दौसा में कांग्रेस के डीसी बैरवा ने तीसरे राउंड तक 1,981 वोटों की बढ़त बना ली है।
- पहला राउंड: कांग्रेस 940 वोटों से आगे थी।
- मतगणना कुल 18 राउंड में होगी।
कांग्रेस की बढ़त से समर्थकों में उत्साह है, जबकि भाजपा में निराशा देखी जा रही है।
सलूंबर: बीएपी के जितेश कटारा आगे
सलूंबर सीट पर बीएपी के जितेश कटारा ने लगभग 2,000 वोटों की बढ़त बना ली है।
पढ़ें ये खबरें
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही! कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में एक ही सवाल को तीन बार दोहराया, अभिभावक ने जताई नाराजगी
- CG News: खड़ी गाड़ी से 36 भरे सिलेंडर चोरी, 2-2 हजार रुपये में बेचे, पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा
- ‘नौकरी पर संकट!’ UPSLDC में संविदाकर्मियों की छंटनी के प्रस्ताव को मंजूरी, भड़के कर्मचारी संघ
- जनता दरबार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं, अंबाला के दो ASI निलंबित
- उद्घाटन समारोह बना जंग का मैदान! काले झंडे दिखाने की चर्चा के बीच भिड़े दो पक्ष, सिंधिया और मंत्री कुशवाह की मौजूदगी में हाथापाई-कुर्सियां भी फेंकी



