Rajasthan By-Election Results: राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है, जो देर शाम तक पूरी होने की उम्मीद है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, जो लगभग आधे घंटे में समाप्त होगी। इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी, जो 141 राउंड में पूरी की जाएगी।

यह पूरी प्रक्रिया तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत हो रही है। पहले 100 मीटर के घेरे में पुलिसकर्मी तैनात हैं, दूसरे 100 मीटर के घेरे में आरएसी की सुरक्षा है, और गेट पर सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं। शुरुआती रुझान जल्द ही सामने आने लगेंगे, और शाम तक सभी 7 सीटों के नतीजे घोषित हो जाएंगे।
राजस्थान विधानसभा का वर्तमान समीकरण
200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में फिलहाल बीजेपी के 114 विधायक, कांग्रेस के 65, बीएपी के 3, बीएसपी के 2, आरएलडी का 1 विधायक हैं। इसके अलावा 8 निर्दलीय विधायक भी मौजूद हैं।
सबसे ज्यादा खींवसर में हुआ मतदान
7 सीटों के लिए 1915 मतदान केंद्रों पर कुल 69.29% मतदान हुआ।
- खींवसर: 75.62%
- रामगढ़: 75.27%
- चौरासी: 74.1%
- सलूम्बर: 67.01%
- झुंझुनू: 65.8%
- देवली उनियारा: 65.1%
- दौसा: 62.1% (सबसे कम)
चुनाव मैदान में कुल 69 उम्मीदवार हैं, जिनमें 10 महिलाएं और 59 पुरुष शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ‘उसके पिता ने पूरा खजाना लूट लिया’, तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव का बड़ा हमला
- बैल की मौत पर भावुक किसान परिवार: वर्षों से साथ रहे बेजुबान को नम आंखों से दी विदाई, कराया मृत्यु भोज
- नशा मुक्त कोसी अभियान: सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1638 तस्कर गिरफ्तार
- Rajasthan News: राजस्थान के गांवों में पानी के लिए देने पड़ सकते हैं 50 रुपये? भजनलाल कैबिनेट के बाद मंत्री ने क्या कहा
- लुधियाना सेंट्रल जेल में फिर मिले 4 मोबाइल और 48 जर्दे की पुड़िया, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


