Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने राजस्थान कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आजकल मुख्यमंत्री मेरे बारे में भी टीका टिप्पणी करते हैं और कह रहे थे कि मैं अपना पद बचाने का प्रयास कर रहा हूं।

जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे पद की चिंता नहीं करें उन्हें अपने पद की चिंता करनी चाहिए ना जाने कब उनकी पर्ची बदल जाए। टीकाराम जूली ने भजनलाल शर्मा के शार्ट नाम बी एल एस की व्याख्या करते हुए कहा कि बि एल एस का मतलब बेसलेस स्टेटमेंट उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बेसलेस स्टेटमेंट जारी कर रही है। इसके अलावा और कुछ कार्य नहीं कर रही।
उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश में सरकार बदली प्रदेश में यह पहली बार देखने को मिला कि नई सरकार ने पिछली सरकार के सभी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को ही रोकने के आदेश जारी कर दिए। जिसकी वजह से अगर कहीं पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था तो वह कार्य उसी पोजीशन में ही रोकना पड़ा इसी तरह से हर क्षेत्र में सरकार ने पिछली सरकार के सभी कार्यों को रुकवा दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी मेरे बारे में और कभी डोटासरा के बारे में बयान देते रहते हैं। उन्हें यह बयान बाजी बंद करके राजस्थान की जनता के हितों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं और डोटासरा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं कांग्रेस पार्टी जो भी जिम्मेदारी हमें देगी उसे हम निभाएंगे। हम अपनी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंचे हैं और पार्टी हमें पद देगी तब भी हम कार्य करेंगे और अगर पार्टी हमें पद नहीं देगी तब भी हम काम करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- ‘Mom Talks 2’ के साथ वापसी करेंगी परिणीति चोपड़ा, शो में नजर आएंगे कई स्टार कपल्स
- Anbil Mahesh Arrest: तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, प्राइवेट स्कूलों से 100 करोड़ रुपये वसूली का आरोप
- पल भर में उजड़ गया पूरा परिवार! फिरोजाबाद हादसे में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 6, चार बहनों की एक साथ अर्थी उठते ही पसरा मातम
- ‘पाकिस्तान को दुश्मन माने हर भारतीय’ : मंत्री दानिश अंसारी ने साधा निशाना, फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भी भड़के
- चलती बस में अचानक हुआ कुछ ऐसा कि अटक गईं 50 यात्रियों की सांसें, चीख-पुकार के बीच फिर जो हुआ..
