Rajasthan News: भीलवाड़ा के एक व्यवसायी का दुबई में अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश टेलर दुबई में पिछले 20 सालों से अपना कारोबार चला रहे थे। बदमाशों ने वहां उन्हें बंधक बनाकर नकदी और चेक लूट लिए। इसके बाद गिरोह ने भीलवाड़ा स्थित उनके घर पर धावा बोलकर उनकी पत्नी से लाखों की उगाही की। इस मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

कैसे शुरू हुआ वारदात का सिलसिला?
पुलिस की जांच के अनुसार, दुबई में बदमाश फजले राउफ ने मुकेश टेलर का अपहरण किया। अपहरणकर्ताओं ने उनसे 1 लाख 72 हजार रुपये नकद और चार खाली चेक छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने अपने भीलवाड़ा स्थित साथियों को मुकेश के घर भेजा। वहां बदमाशों ने उनकी पत्नी को डरा-धमकाकर 40 लाख रुपये का चेक जबरन ले लिया।
भीलवाड़ा पुलिस की सक्रियता और गिरफ्तारी
पीड़ित व्यवसायी मुकेश टेलर किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बचकर शनिवार को भीलवाड़ा लौटे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सुभाष नगर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल योगेश मुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में सुराग जुटा रही है।
दुबई पुलिस की कार्रवाई और सरगना की तलाश
दुबई पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाई है। दुबई पुलिस ने रंगदारी वसूलने के आरोप में फजले रऊफ को हिरासत में लिया है। वहीं, भीलवाड़ा पुलिस मुख्य गिरोह के सरगना राजू पठान की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फजले रऊफ पर पहले से है इनाम
मुख्य आरोपी फजले रऊफ केवल दुबई तक सीमित नहीं है। वह भीलवाड़ा पुलिस का एक शातिर इनामी बदमाश है। रऊफ पर पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दुबई में फरारी काट रहा था।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- अखिलेश यादव में हिम्मत नहीं कि… अयोध्या पहुंचकर असम के CM हिमंत बिस्वा ने सपा सुप्रीमो को दी चुनौती, जानिए ऐसा क्या कहा?
- रामलीला में आया हाथी बेकाबू, दुकानें-दीवारें ढहाईं, महावत पर हमला, काबू करने के लिए 7 घंटे से प्रयास जारी
- प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
- मिथिला एक्सप्रेस से 42.9 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार नाबालिग लड़कियां हिरासत में
