Rajasthan News: जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर मुंबई की युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसके पांच बच्चे थे।
शादी के बाद युवक ने युवती पर संपत्ति बेचने और धन सौंपने का दबाव बनाया। शादी के बाद एक बच्चा हुआ, लेकिन फिर आरोपी का बर्ताव पीड़िता के प्रति बदल गया और वह हिंसक हो गया। जब यह स्थिति पीड़िता के लिए असहनीय हो गई, तो उसने भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य से मदद मांगी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती को सुरक्षा मिली
भाजपा विधायक की मदद से पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुरक्षा प्रदान करते हुए जांच शुरू की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी और उसके जेठ ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई। युवती ने अपने बयान में बताया कि 2020 में जयपुर के एक जिम में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, जहां वह कोरोना महामारी के दौरान रुकी हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बढ़े और शादी हो गई।
शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव
पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद युवक ने उसे हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया। वह मान गई, लेकिन जल्द ही आरोपी का व्यवहार बुरा होता गया। किसी पुलिस स्टेशन ने उसकी शिकायत नहीं सुनी, तब विधायक आचार्य ने हस्तक्षेप किया और पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
धर्म वापसी की इच्छा
पीड़िता ने कहा कि वह अब वापस हिंदू धर्म अपनाना चाहती है। उसने अन्य महिलाओं को चेताया कि ऐसे मामलों से बचें और सतर्क रहें। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि वह पीड़िता का पुनः शुद्धिकरण कर हिंदू धर्म में लौटने की प्रक्रिया कराएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच

