Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें सीएम ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। अब राज्य में किसी भी जिले में अपराध होने पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी।

अब आईजी और एसपी होंगे जवाबदेह
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून-व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी दी है। अब किसी भी जिले में बड़ी आपराधिक घटना होने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि अपराधियों में खौफ पैदा हो।
तीन जिलों के अधिकारियों से मांगा जवाब
बैठक के दौरान सीएम ने अलवर, श्रीगंगानगर और भरतपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने इन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि केवल घटना के बाद कार्रवाई करना काफी नहीं है। पुलिस को ऐसी रणनीति बनानी होगी जिससे भविष्य में अपराधों को रोका जा सके।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर सख्त रुख
मुख्यमंत्री ने उदयपुर के गोगुंदा में चरागाह भूमि पर हुए अतिक्रमण को गंभीरता से लिया है। प्रशासन की ओर से की गई लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उनके निर्देश पर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोटिस भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी संपत्ति का बचाव करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बता दें कि इस बैठक के बाद से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फील्ड पोस्टिंग वाले अधिकारियों की कार्यशैली की लगातार निगरानी होगी।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल: 12-13 सितंबर को होगा निःशुल्क मॉक इंटरव्यू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- बॉयफ्रेंड का ‘खूनी खेल’: ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, फिर खुद को किया घायल, खून से लथपथ कपल को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस
- मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, खलासी का हाथ धड़ से अलग, 6 मवेशियों की मौत, तस्करी का शक
- Meta Personal AI Agent ‘Muse’: मेटा का पर्सनल AI एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च, खुद ईमेल भेजेगा, ऑनलाइन शॉपिंग और टिकट बुकिंग करने के बाद पेमेंट भी करेगा
- उंगलियों में छुपा सेहत का राज! स्वास्थ्य के लिए किसी चमत्कार से काम नहीं है तांबे की अंगूठी …


