Rajasthan News: जयपुर. प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक ने 15 अक्टूबर तक स्कूलों का समय प्रातः 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रखवाने की मांग की है. इसको लेकर संघ ने शिक्षा सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन दिया है.

ज्ञातव्य है कि शिविरा पंचांग 2024-25 के अनुसार एक पारी स्कूलों का समय एक अक्टूबर से सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक होगा. दरअसल, राज्य में गर्मी के कारण पिछले शिक्षा सत्र 2023-24 में आदेश 30 सितंबर 2023 से तथा उससे पिछले शिक्षा सत्र 2022- 23 में आदेश 30 सितंबर 2022 से एक पारी स्कूलों का समय 15 अक्टूबर तक प्रातः का ही यथावत रखवाया गया था.
संगठन का आग्रह है कि वर्तमान में गर्मी को देखते हुए शिक्षा सत्र 2024-25 में भी 15 अक्टूबर 2024 तक एक पारी स्कूलों का समय प्रातः 7:30 से दोपहर 1 बजे तक रखवाया जाना समीचीन रहेगा. राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री की पत्र देकर इसका आग्रह किया गया था.
पढ़ें ये खबरें भी
- पाठ्यपुस्तकों में गंभीर गलतियों का आरोप: ओडिशा में 12 घंटे का बंद, शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग…
- ED Raid: 700 करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर ED की छापेमारी
- CIMS अव्यवस्था मामला : हाईकोर्ट में स्वास्थ्य सचिव ने पेश किया शपथ पत्र, तीन सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
- महाकाल की शरण में क्रिकेटर रिंकू सिंह: तड़के भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया स्वागत
- रिटायर्ड IAS शीतल शावता वर्मा को विशेष सचिव की जिम्मेदारी, 5 साल के लिए दी गई संविदा नियुक्ति…


