Rajasthan News: कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर दौरे के दौरान पेपर लीक प्रकरण की जांच पर भजनलाल शर्मा सरकार से सीबीआई या एसआईटी से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि “जब चाहे जांच कराओ, कोई मना नहीं कर रहा, लेकिन जल्द इस रायते को समेटें। डोटासरा ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता अपराधियों को सजा देने की है और यह प्रक्रिया सतत रूप से चलती रहती है।

भजनलाल शर्मा सरकार पर हमला
डोटासरा ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कौन सा अनोखा काम किया है? उन्होंने सरकार से बेरोजगारी, टूटी सड़कों, पीने के पानी की समस्या और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
ब्यूरोक्रेसी पर डोटासरा का निशाना
डोटासरा ने प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को लेकर कहा कि अगर मुख्यमंत्री और मंत्री इसे नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव से पहले ट्रांसफर की 360 डिग्री जांच की बात की गई थी, लेकिन अब महीने में तीन-तीन बार अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
