Rajasthan News: राजस्थान पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूट्यूबर एल्विश यादव और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। उनका कहना था कि एल्विश ने अपने व्लॉग में जो वीडियो पेश किया है, वह पूरी तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और यह एक प्रोपेगेंडा है।

एल्विश यादव 8 फरवरी को जयपुर में गाना रिकॉर्ड करने के लिए आए थे, और इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा का एक व्लॉग बनाया, जिसे 10 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ पर अपलोड किया। इस वीडियो में एल्विश की कार को पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी और एक गश्त वाहन चेतक एस्कॉर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एल्विश ने दावा किया कि ये गाड़ियां उनकी सुरक्षा के लिए नियुक्त की गई थीं।
हालांकि, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामेश्वर सिंह ने बताया कि एल्विश को कोई विशेष सुरक्षा नहीं दी गई थी। 112 नंबर की गाड़ी और चेतक गश्त वाहन केवल इमरजेंसी रिस्पॉन्स और रास्ता क्लियर करने के काम आते हैं, न कि सुरक्षा के लिए। उन्होंने कहा कि एल्विश ने जानबूझकर पुलिस की गाड़ियों के पीछे अपनी गाड़ी लगा कर यह वीडियो बनाया और इसे “एस्कॉर्ट” के रूप में पेश किया।
इस वीडियो में कुल तीन अलग-अलग गाड़ियां दिखाई दे रही हैं जो एल्विश की गाड़ी को इमर्जेंसी सेवाओं के रूप में एस्कॉर्ट करती हुई नजर आ रही हैं। पहले यह गाड़ी एल्विश को पत्रिका गेट से होटल तक छोड़ती है, फिर सफेद रंग की 112 हेल्पलाइन गाड़ी दिखाई देती है, जो रास्ते में विभिन्न थानों से बदलती रहती है। इसके बाद एल्विश के साथ एक और गाड़ी जुड़ जाती है, जो उनके साथ गुरुग्राम तक जाने के लिए बताई जाती है।
अब पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और एल्विश यादव और उनके साथ गाड़ी में बैठे पूर्व मंत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और यह वीडियो एक गलत प्रोपेगेंडा साबित हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- स्मार्ट मीटर का झटका! बिजली बिल में जुड़ गए 7,350 रुपये, अधिकारी बोले- इतनी राशि नहीं होनी चाहिए
- राहुल गांधी दोषी होंगे या मिलेगी राहत? अमित शाह मानहानि केस में कल आएगा कोर्ट का फैसला
- किम जोंग उन का गुपचुप चीन दौरा, दोनों देशों को जोड़ने वाले ब्रिज का किया उद्घाटन
- सहजन के पत्तों से बनाएं चटपटी कढ़ी-पकौड़ा, स्वाद में होगी लाजवाब, बनाना भी है बेहद आसान
- Ramayana New Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की राम-सीता के रूप में दिखी खूबसूरत झलक, रिलीज हुआ ‘मंगल रंग’

