Rajasthan News: जयपुर. खान विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने कहा है कि राज्य में जीएसआई और एमईसीएल द्वारा मेजर मिनरल के 49 ब्लॉक तैयार कर लिए गए हैं. 16 ब्लॉकों की नीलामी की निविदा जारी कर दी गई है. वहीं अन्य ब्लॉक नीलामी पूर्व आवश्यक प्रक्रिया में हैं.

टी. रविकान्त सचिवालय में ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. ग्रुप में केन्द्र सरकार के खान विभाग, जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एमईसीएल, आईबीएम, वन विभाग, आरएसएमईटी के साथ ही खान व भूविज्ञान विभाग के में प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने कहा कि राजस्थान विपुल खनिज संपदा है इसलिए एक और जहां खनिज एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देनी होगी वहीं खोजे गए खनिजों की नीलामी प्रक्रिया में तेजी लानी होगी.
उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में खनिज एक्सप्लोरेशन कार्य में लगी सभी संस्थाओं को परस्पर सहयोग व समन्वय से एक्सप्लोरेशन कार्य में तेजी लानी है. मेजर मिनरल में मुख्यतः लाइम स्टोन, कॉपर, गोल्ड, लेड जिंक आदि शामिल है और प्रदेश में इनके अच्छी मात्रा में डिपोजिट मिल रहे हैं. जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के उप महानिदेशक अनिध्य भट्टाचार्य ने बताया कि जीएसआई व एमईसीएल द्वारा अब तक प्रदेश में 126 जियोलोजिकल रिपोर्ट व जियोलोजिकल मेमोरेण्डम तैयार कर प्रस्तुत किए जा चुके हैं.
बैठक में भारत सरकार के निदेशक तकनीकी योगेन्द्र सिंह, जीएसआई के निदेशक संजय सिंह, सीनियर जियोलोजिस्ट हेमंत सिंह, आरएसएमईटी के सीईओ एनपी सिंह, अतिरिक्त निदेशक जियोलोजी एसएन डोडिया सहित आला अधिकारी मौजूद रहे.
पढ़ें ये खबरें भी
- पाठ्यपुस्तकों में गंभीर गलतियों का आरोप: ओडिशा में 12 घंटे का बंद, शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग…
- ED Raid: 700 करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर ED की छापेमारी
- CIMS अव्यवस्था मामला : हाईकोर्ट में स्वास्थ्य सचिव ने पेश किया शपथ पत्र, तीन सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
- महाकाल की शरण में क्रिकेटर रिंकू सिंह: तड़के भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया स्वागत
- रिटायर्ड IAS शीतल शावता वर्मा को विशेष सचिव की जिम्मेदारी, 5 साल के लिए दी गई संविदा नियुक्ति…


