Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। यह मामला व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है और प्रारंभिक जांच में पढ़ाई के तनाव जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने इसकी पुष्टि की है।

व्यक्तिगत कारणों से हुई आत्महत्या
कोटा के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा, मामले की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में पढ़ाई के तनाव जैसी कोई वजह सामने नहीं आई है। आत्महत्या का कारण पूरी तरह से व्यक्तिगत लग रहा है।
छात्र कोटा में रहकर कर रहा था मेडिकल की तैयारी
थानाधिकारी मांगेलाल यादव के मुताबिक, 17-18 साल का यह छात्र कोटा की एक कॉलोनी में किराए पर रहकर NEET UG की तैयारी कर रहा था और साथ ही 12वीं कक्षा का भी छात्र था। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
परिजनों को दी गई सूचना, जांच जारी
पुलिस को व्हाट्सएप चैट्स मिली हैं, जिनमें व्यक्तिगत कारणों से आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाकर जांच की गई और शव को मोर्चरी में भेज दिया गया। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम व आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोटा में आत्महत्या के बढ़ते मामले
कोटा देशभर में मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि, इस घटना में पढ़ाई का तनाव वजह नहीं बना, लेकिन यह मामला फिर भी चिंता का विषय है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- स्मार्ट मीटर का झटका! बिजली बिल में जुड़ गए 7,350 रुपये, अधिकारी बोले- इतनी राशि नहीं होनी चाहिए
- राहुल गांधी दोषी होंगे या मिलेगी राहत? अमित शाह मानहानि केस में कल आएगा कोर्ट का फैसला
- किम जोंग उन का गुपचुप चीन दौरा, दोनों देशों को जोड़ने वाले ब्रिज का किया उद्घाटन
- सहजन के पत्तों से बनाएं चटपटी कढ़ी-पकौड़ा, स्वाद में होगी लाजवाब, बनाना भी है बेहद आसान
- Ramayana New Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की राम-सीता के रूप में दिखी खूबसूरत झलक, रिलीज हुआ ‘मंगल रंग’

