Rajasthan News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के निलंबित अधिकारी बलवंत सिंह लिग्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके निलंबन की वजह भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को माना जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक निलंबन के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी लिग्री कई विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री से विवाद के बाद हटाए गए थे OSD पद से
Rajasthan State Beverages Corporation में कार्यकारी निदेशक बनाए जाने से पहले Balwant Singh Ligri चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के OSD के रूप में कार्यरत थे। सचिवालय सूत्रों के अनुसार, मंत्री और लिग्री के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे।
बताया जाता है कि मामला इतना बढ़ गया था कि स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें अपने कार्यालय से तत्काल हटाने की मांग की थी। इसके बाद उन्हें OSD पद से हटाकर Rajasthan State Beverages Corporation में कार्यकारी निदेशक के पद पर भेज दिया गया।
JDA कार्यकाल बना जांच का केंद्र
2011 बैच के Rajasthan Administrative Service (RAS) अधिकारी Balwant Singh Ligri ने अपने प्रशासनिक करियर में खेतड़ी, सिकराय, तिजारा, आसींद और नीमराणा सहित कई उपखंडों में SDM के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वे Jaipur Development Authority (JDA) के विभिन्न जोनों में उपायुक्त भी रह चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, उनका JDA कार्यकाल अब उनकी मुश्किलों का प्रमुख कारण बन गया है। बताया जा रहा है कि उसी दौरान हुए एक विवादित JDA Land Case की जांच चल रही है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विभागीय जांच जारी, रिपोर्ट के बाद होगा अगला फैसला
सूत्रों के अनुसार, Jaipur Development Authority (JDA) में Land Allotment Case और भूमि नियमन से जुड़े मामले की उच्च स्तरीय Departmental Inquiry जारी है। सरकार फिलहाल जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है।
माना जा रहा है कि अंतिम JDA Investigation रिपोर्ट आने तक Balwant Singh Ligri का निलंबन जारी रहेगा। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह तय होगा कि उनके खिलाफ आगे विभागीय या अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- 9 साल में 2.01 करोड़ मुफ्त टिकट, योगी सरकार ने बहनों को दी 188 करोड़ की ‘राखी सौगात’
- स्कूल खोजकर लाओ, 1 लाख ले जाओ: शिक्षा व्यवस्था को लेकर संजय सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, BJP पर 90 हजार से अधिक स्कूलें बंद करने का आरोप
- सासाराम में सावन महोत्सव का आयोजन, महिलाओं संग जमकर झूमीं विधायक स्नेहलता कुशवाह, लगाए ठुमके
- अगर आप भी छत्तीसगढ़ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो फर्जी बुकिंग से रहें सावधान, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
- दहशत में आए यात्री! गाजीपुर स्टेशन पर रुकते ही विभूति एक्सप्रेस से उठा धुएं का गुबार, मची भगदड़
