Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां स्कूल में कार्यरत शिक्षक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक शंभूलाल धाकड़ को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि शिक्षक शंभूलाल ने विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ छात्र-छात्राओं के अश्लील वीडियो अपने मोबाइल से बनाए थे। जब ये बात बच्चों के परिजनों और गांववालों को पता चली, तो गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और अधिकारियों को सूचित किया।
सूचना मिलते ही मौके पर उपखंड अधिकारी मनस्वी नरेश, नायब तहसीलदार विष्णुलाल यादव, थानाधिकारी शिवलाल मीणा पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभाला और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शिक्षा विभाग की तत्काल कार्रवाई
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) डूंगला अनिल पोरवाल ने बताया कि शिक्षक को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है और जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर इस घिनौने कृत्य में कोई और भी शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
पुलिस की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में शिक्षक की संलिप्तता स्पष्ट होने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि मोबाइल में कितने वीडियो बनाए गए, और कहीं ये वीडियो किसी और को भेजे तो नहीं गए।
ग्रामीणों में उबाल
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई शिक्षक इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
