Rajasthan News: राजसमंद शहर में गुरुवार देर रात दो युवकों से मारपीट के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ, जिसमें तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई और पुलिस ने रातभर गश्त जारी रखी।

मिली जानकारी के अनुसार राजनगर क्षेत्र के यादव मोहल्ला में गुरुवार रात करीब 8 बजे कुछ युवकों ने लाठी और चाकू से दो युवकों पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। हमले के बाद इलाके के लोग एकत्रित हो गए, और बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायल युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
दोनों पक्षों के बीच तनाव
इस घटना के बाद एक समुदाय के लोग दाणी चबूतरा पर एकत्र होकर राजनगर थाने की ओर जाने लगे। तभी कथित तौर पर दूसरे पक्ष के लोग भी मामु भाणेज रोड पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस पथराव से तीन वाहनों के शीशे टूट गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव के आरोप लगा रहे हैं, और पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है।
पुलिस की कड़ी निगरानी
घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। एएसपी महेंद्र पारीक खुद मौके पर पहुंचे, और उनके साथ तीन डीएसपी, छह थानों का पुलिस जाब्ता और अन्य अधिकारी भी स्थिति को संभालने के लिए मौजूद रहे। राजसमंद डीएसपी विवेक सिंह राव ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने इलाके में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
