Rajasthan News: जिले के सरदारशहर में जलदाय विभाग ने पानी के बकायेदारों पर कड़ा रुख अपनाते हुए 320 उपभोक्ताओं और 11 सरकारी विभागों को नोटिस जारी किया है। इनमें कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं, जिन पर कुल ₹1.06 करोड़ से अधिक का पानी बिल बकाया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि यदि तय समय पर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो संबंधित कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

सरकारी विभाग भी बड़े बकायेदार
सरकारी विभागों पर लाखों रुपये का पानी बिल बकाया है, जिनमें सबसे ज्यादा वन विभाग पर ₹62.20 लाख का बकाया है। अन्य विभागों की स्थिति भी चिंताजनक है
- नगर परिषद: ₹30 लाख
- विद्युत विभाग: ₹3.45 लाख
- चिकित्सा विभाग: ₹2.48 लाख
- शिक्षा विभाग: ₹2.40 लाख
- पुलिस विभाग: ₹1.40 लाख
- उपखंड अधिकारी कार्यालय: ₹1.17 लाख
- विकास अधिकारी कार्यालय, PWD, तहसील कार्यालय और सिंचाई विभाग पर भी हजारों रुपये का बकाया
बकाया चुकाने से बच रहे उपभोक्ता
जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता रामदेव पारीक के मुताबिक, कुछ उपभोक्ता नोटिस मिलने के बाद भुगतान कर देते हैं, लेकिन कई बहाने बनाकर बचने की कोशिश करते हैं। कोई बिल में गड़बड़ी का हवाला देता है, तो कोई फाइल लंबित होने की बात करता है। लेकिन इस बार विभाग ने साफ कर दिया है कि किसी को भी ढील नहीं दी जाएगी।
जलदाय विभाग की सख्त कार्रवाई
सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि बिल समय पर जमा नहीं किया गया, तो जल कनेक्शन काट दिया जाएगा। विभाग का वसूली अभियान जारी रहेगा और अधिकारियों की नजर बकायेदारों पर बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू
