Rajasthan News: राजस्थान में सरकारी तबादलों की आधिकारिक समय-सीमा अब समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद राज्य भर के अधिकारी और कर्मचारी जयपुर पहुंच रहे हैं। हर कोई अपनी मनचाही पोस्टिंग या आदेश में संशोधन की उम्मीद लगाए बैठा है। सचिवालय और मंत्रियों के आवासों के बाहर अब भी भारी भीड़ देखी जा रही है।

क्यों मंत्रियों फोन मिले स्विच ऑफ?
तबादलों की पैरवी करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रांसफर लिस्ट में नाम बदलवाने के लिए कर्मचारी मंत्रियों के पास पहुंच रहे हैं। भीड़ और सिफारिशों से बचने के लिए कई मंत्रियों के पीए ने फोन बंद कर लिए हैं। यही वजह है कि अधिकांश मंत्री अब अपने सरकारी आवासों के बजाय अन्य जगहों से कामकाज निपटा रहे हैं।
क्या संशोधित सूची आने की उम्मीद है?
राज्य सरकार ने पहले 29 जून से 5 जुलाई तक का समय तय किया था। बाद में इसे बढ़ाकर 10 जुलाई तक कर दिया गया था। आधिकारिक समय-सीमा अब पूरी हो चुकी है। लेकिन, फिर भी नई संशोधित सूची की अटकलें जोर पकड़ रही हैं। इसलिए, जिन कर्मचारियों का तबादला हो चुका है, वे रुकने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, जिनका नाम लिस्ट में नहीं था, वे अब भी अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- अखिलेश यादव में हिम्मत नहीं कि… अयोध्या पहुंचकर असम के CM हिमंत बिस्वा ने सपा सुप्रीमो को दी चुनौती, जानिए ऐसा क्या कहा?
- रामलीला में आया हाथी बेकाबू, दुकानें-दीवारें ढहाईं, महावत पर हमला, काबू करने के लिए 7 घंटे से प्रयास जारी
- प्रेमिका के मंगेतर पर जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
- मिथिला एक्सप्रेस से 42.9 लीटर नेपाली शराब जब्त, चार नाबालिग लड़कियां हिरासत में
