Rajasthan Politics: राजस्थान में 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी विधायक दल की आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा होगी, ताकि सरकार सदन में विपक्ष के सवालों का मजबूती से जवाब दे सकें।

सरकार तैयार, विपक्ष घेरने की तैयारी में
विधानसभा का 16वां सत्र बजट केंद्रित होगा, लेकिन विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है। जनता के मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार से तीखे सवाल पूछेगा। ऐसे में भजनलाल सरकार कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया था कि वह विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक आज 30 जनवरी को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी और विधायकों को ई-प्रजेंटेशन दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- बैंक लोन महंगा होगा! भारतीय रिजर्व बैंक की आज से अहम बैठक, Repo Rate Hike पर RBI ले सकता है बड़ा फैसला
- रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर वरुण की लोकेशन वृंदावन में मिली, तलाश में पुलिस की कई टीमें
- Asian Games 2026: 9 पदकों के साथ स्वदेश लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम, अर्जुन मुंडा ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
- CG Morning News : कोर्ट में कोल घोटाला के 9 आरोपी होंगे पेश… दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में सुखदेव-बैज लेंगे हिस्सा… आज से BJP का सहयोग केंद्र शुरू… पढ़ें और भी खबरें
- सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर BJP का तंज, राकेश त्रिपाठी बोले- ये गठबंधन नहीं ‘लठबंधन’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले- पश्चाताप…

