Rajasthan Politics: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने महाराष्ट्र चुनाव प्रचार से लौटने के बाद बीजेपी और उसके नेताओं पर तीखे आरोप लगाए। पायलट ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर वोटरों को पैसे बांटने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल हर तरह के हथकंडे अपना रहा है, जिसमें हिंसा और पैसे बांटना शामिल है।

चुनाव आयोग करे कार्रवाई
सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े को पैसों के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग को निष्पक्षता दिखाते हुए सत्ताधारी दल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जनता देख रही है कि बीजेपी कैसे चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
समरावता हिंसा पर पायलट का बयान
टोंक के समरावता में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने और उसके बाद हुई हिंसा पर पायलट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, पहले सरकार ने न्यायिक जांच की बात की थी, लेकिन अब संभागीय आयुक्त से जांच कराई जा रही है। यह समझ नहीं आता कि सरकार क्या चाहती है। जांच इस बात की होनी चाहिए कि माहौल बिगाड़ने की साजिश किसने की और इससे किसे फायदा हुआ।
संभागीय आयुक्त की जांच बेअसर
पायलट ने संभागीय आयुक्त द्वारा जांच की घोषणा को खारिज करते हुए कहा कि इससे निष्पक्ष परिणाम आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा, सरकारी अधिकारी खुद अपने अधिकारियों की करतूत की क्या जांच करेंगे? निष्पक्षता चाहिए तो ज्यूडिशरी जांच होनी चाहिए थी।
हिंसा का समर्थन नहीं करता
पायलट ने स्पष्ट किया कि किसी भी पार्टी या व्यक्ति द्वारा की गई हिंसा गलत है। उन्होंने कहा, मैं पहले भी कह चुका हूं और आज भी दोहरा रहा हूं कि हिंसा का समर्थन नहीं करता।
विनोद तावड़े का जवाब
उधर, कैश बांटने के आरोप पर विनोद तावड़े ने मुंबई में सफाई दी। उन्होंने कहा, मैं अपने उम्मीदवार राजन नाइक के बुलावे पर चाय पीने गया था। वहां 200-250 बूथ प्रभारी मौजूद थे। हितेंद्र ठाकुर और उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया और मुझ पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। मैंने उनसे कहा कि आप जांच कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा, मैं 40 साल से राजनीति में हूं और कभी पैसों के किसी मामले में शामिल नहीं रहा। राहुल गांधी और सुप्रिया सुले बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं।
कांग्रेस की जीत का दावा
राजस्थान में उपचुनाव को लेकर सचिन पायलट ने कांग्रेस की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- HC बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेशः आज से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया, 31 दिसंबर तक चुनाव संपन्न कराने की समयसीमा
- चंडीगढ़ में खूनी बदला: पिटाई का वीडियो वायरल करने पर 17 वर्षीय छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, इकलौता बेटा था ‘नैतिक’
- दिल्ली में जनगणना के दूसरे चरण का संभावित शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से घर-घर सर्वे
- Bihar MLC Elections: मोकामा में जदयू और जनसुराज के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 8 सीटों पर मतदान जारी
- जयपुर के रायसर में कार खाई में गिरी, आगरा के 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल
