Rajasthan Weather: शनिवार को राजस्थान में अचानक मौसम ने करवट ली। नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश और मेघगर्जन हुई, जिससे ठंड बढ़ गई। कई क्षेत्रों में रात तक घना कोहरा छाया रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

फलौदी में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। फलौदी में सबसे ज्यादा 2.8 मिमी बारिश हुई। इस बारिश के कारण ठंडी हवाओं ने शीतलहर का रूप ले लिया, जिससे तापमान में गिरावट आई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज ओले और बारिश की संभावना
जयपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार, 12 जनवरी को चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अलवर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली और धौलपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान में 2 से 4 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
23 जनवरी तक जमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है, जिसके चलते प्रदेश के वातावरण में बदलाव जारी रहेगा। इसके परिणामस्वरूप तापमान में हल्की बढ़ोतरी और घने कोहरे की संभावना है। 15-16 जनवरी को एक नया विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं, जो प्रदेश के पूर्वी हिस्से को अधिक प्रभावित कर सकता है। इसके बाद 17 से 23 जनवरी के बीच पूर्वी राजस्थान में फिर से बारिश होने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर वरुण की लोकेशन वृंदावन में मिली, तलाश में पुलिस की कई टीमें
- Asian Games 2026: 9 पदकों के साथ स्वदेश लौटी भारतीय तीरंदाजी टीम, अर्जुन मुंडा ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
- CG Morning News : कोर्ट में कोल घोटाला के 9 आरोपी होंगे पेश… दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में सुखदेव-बैज लेंगे हिस्सा… आज से BJP का सहयोग केंद्र शुरू… पढ़ें और भी खबरें
- सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर BJP का तंज, राकेश त्रिपाठी बोले- ये गठबंधन नहीं ‘लठबंधन’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले- पश्चाताप…
- जीआरपी ने किया मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाशः बांग्लादेशी शरणार्थी शिविर से लाई गईं म्यांमार मूल की 4 लड़कियां बरामद

