Rajasthan Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रात के तापमान में 5-7°C और दिन के तापमान में 4-5°C तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बढ़ती ठंड के साथ हवा की गुणवत्ता भी गिरावट पर है। भिवाड़ी का AQI 300 पार कर चुका है, जो चिंताजनक है।

चूरू बना प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका
पिछले 24 घंटों में राज्य में औसत तापमान में 4°C की गिरावट देखी गई। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 31.9°C रहा, जबकि चूरू और सीकर ठंड के मामले में सबसे आगे रहे। यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 9.6°C और 7.2°C तक गिर गया। हवा में 50-100% नमी होने के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है।
घने कोहरे का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तरी राजस्थान के जिलों जैसे गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और अनूपगढ़ के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 20 नवंबर की सुबह से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जो अगले 24 घंटों तक जारी रह सकता है।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3°C तक और गिर सकता है। जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। यह बदलाव ठंड के प्रकोप को और बढ़ा सकता है।
पढ़ें ये खबरें भी
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 17 मई को क्या कुछ रहा खास ? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें
- मौत का फंदाः छात्र ने लगाई फांसी लगाकर दी जान, दोस्त ने बताई आत्महत्या करने के पीछे की चौंकाने वाली वजह
- Today’s Top News : 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, डूब रही बेटी को बचाने डैम में कूदी गर्भवती मां; दोनों की मौत, CBI ने रायपुर-बिलासपुर DRM दफ्तर में दी दबिश, लिफ्ट का झांसा देकर नाबालिग आदिवासी से गैंगरेप, पति ने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- केरल की राजनीति में कल बड़ा दिन : सुबह 10 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट
- CM सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, राज्य के विकास को लेकर दिया हर संभव मदद का आश्वासन

