लखनऊ. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार को लेकर जारी अटकलों के बीच पार्टी के वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नामांकन के लिए चार सेट भरे जा सकते हैं और पार्टी ने तीन सेट भरे हैं. हालांकि, उन्होंने तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी.

इसे भी पढ़ें- ‘PDA का A अपराधियों के लिए है’, ए.के. शर्मा बोले- सपा ने अल्पसंख्यकों के साथ न्याय नहीं किया

राम गोपाल यादव ने कहा कि अभी नामांकन का समय बाकी है और दोपहर 3 बजे तक स्थिति स्पष्ट होगी. उन्होंने कहा, “हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं, अगर अध्यक्ष जी चाहेंगे तो होगा, नहीं तो नहीं होगा.” उनके इस बयान से तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, आज सुबह ही अखिलेश के पोस्ट से क्लियर हो गया है कि पार्टी तीसरे उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारेगी.

चार सेट भरने की गुंजाइश, तीन सेट भरे

राम गोपाल यादव ने बताया कि नामांकन में चार सेट दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि सपा की ओर से तीन सेट भरे गए हैं. उनके बयान से संकेत मिला कि पार्टी ने अंतिम समय तक विकल्प खुला रखा था. राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होना है. नामांकन की अंतिम तारीख आज 6 अक्टूबर है.

तीसरे उम्मीदवार पर आखिरी वक्त तक सस्पेंस

सपा ने पहले राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया था. इसके बाद तीसरे उम्मीदवार को लेकर पार्टी के भीतर लगातार चर्चा चलती रही. पार्टी के पास दो उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या थी, जबकि तीसरे उम्मीदवार के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत पड़ती.

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर क्या बोले

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर राम गोपाल यादव ने कहा कि यह सबसे जरूरी मुद्दों में से एक है. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काटकर सत्ता हासिल की जाए तो लोकतंत्र कहां बचेगा. उन्होंने बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर विरोध जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, हो गया टांय-टांय फिस्स! राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने कसा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ऐसा क्या कहा?

अखिलेश का 403 सीटों पर फोकस

राज्यसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने भी कहा कि सपा की नजर तीन राज्यसभा सीटों पर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है. इसके बाद सपा ने तीसरे उम्मीदवार की योजना से पीछे हटने का फैसला किया.