Ranchi Police Encounter: झारखंड में अपराधियों के हौंसले किस तरह बुलंद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी रांची में कोयला कारोबारी पर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग दहशत फैला दी। हालांकि वारदात के महज 13 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सीठियो में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान गैंग का एक अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गैंग के बताए गए हैं।
अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, बड़ी संख्या में गोलियां, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सौरभ कुमार उर्फ विलन, कुंदन उर्फ आदित्य, ऋषभ यादव, गुड्डू मिश्रा और मोहित पासवान के रूप में हुई है।
दरअसल कांके के प्रेमनगर में शुक्रवार तड़के कोयला कारोबारी संजय करमाली के घर पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। संजय मूल रूप से रामगढ़ से सटे उरीमारी के रहने वाले हैं और खलारी क्षेत्र में ईंट-भट्ठा तथा कोयला कारोबार से जुड़े रहे हैं। अपराधियों ने उनके घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं। कांके पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। उनके नगड़ी और धुर्वा थाना क्षेत्र की सीमा पर रिंग रोड से निकलने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। उसी दौरान एक कार पहुंची, सख्ती से पूछताछ में उसमें सवार अपराधियों ने बताया कि उनका एक साथी सीठियो में है। तब पुलिस टीम वहां पहुंची तो वहां मौजूद अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से सौरभ घायल हो गया।
हजारीबाग में भी होटल पर गोलीबारी, दहशत
इधर हजारीबाग के मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल पर भी गुरुवार की रात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे व्यवसायियों में भारी दहशत है। चारपहिया से आए बदमाशों की फायरिंग से होटल के शीशे का दरवाजा टूट गया, हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए। कुख्यात राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर वारदात की जिम्मेदारी ली है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

