सुशील खरे, रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के चर्चित डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ने वाली BAMS की छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कि शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी छात्र को बड़वानी से हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: 12 करोड़ के ऑनलाइन गेमिंग स्कैम में HC की फटकार! रसूखदारों को बचाने पर भड़की अदालत, DGP को जांच के निर्देश

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार घटना 1 अगस्त 2026 शाम की है। आरोपी सहपाठी जुबेर जो बड़वानी के उमरिया पानी गांव का रहने वाला है, छात्रा को झांसा देकर शास्त्री नगर स्थित एक मकान में ले गया। वहां कमरे का दरवाजा बंद कर उसने छात्रा को बंधक बनाया और जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा पर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने और शादी करने का लगातार दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।

वीडियो वायरल होने पर परिजनों को बताई आपबीती

डर के मारे छात्रा ने शुरुआत में परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर माता-पिता को पूरी सच्चाई बताई, जिसके बाद परिजन तुरंत स्टेशन रोड थाने पहुंचे।

बड़वानी से पकड़ा गया आरोपी जुबेर

थाना स्टेशन रोड पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर बड़वानी भेजी और आरोपी जुबेर को उसके गांव से हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट (IT Act) और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (धर्मांतरण विरोधी कानून) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: फरियाद अधूरी, जिंदगी हुई पूरी! जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे व्यक्ति की मौत, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

मकान मालिक और CCTV की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल वाले मकान के मालिक से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। नियमानुसार इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों के लिए मकान मालिक की जवाबदेही तय कर उन्हें भी आरोपी बनाया जा सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m