सुशील खरे, रतलाम। जिले के जावरा स्थित धाकड़ीपुरा इलाके में घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम बच्ची जोया पर तीन से चार कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। बच्ची की दिल दहला देने वाली चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर दौड़े और बड़ी मुश्कल से उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे पहले जावरा अस्पताल और फिर वहां से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति गंभीर बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में GRMC की मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी छात्र गिरफ्तार; अस्पताल के वॉशरूम में की गंदी हरकत
सिर, पेट और पीठ पर आए 8 से ज्यादा गंहरे घाव
इस हमले में मासूम जोया के सिर, पेट और पीठ पर 8 से अधिक गंभीर घाव आए हैं, जिसमें अकेले सिर पर 2 इंच गहरा जख्म शामिल है। डॉक्टरों द्वारा लगातार इंजेक्शन और ड्रिप दिए जाने के बावजूद बच्ची फिलहाल बेहोशी की हालत में है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गौरतलब है कि रतलाम जिले में कुत्तों के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पलसोडी गांव में एक मासूम बच्ची की कुत्ते के काटने से मौत हो चुकी है, जबकि हाल ही में सैंट मीरा स्कूल की एक शिक्षिका भी कुत्तों का शिकार बन चुकी हैं।
आंगनबाड़ी में खाना फेंकने को लेकर था विवाद
घटना के संबंध में बच्ची के पिता फिरोज खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घर के ठीक पास स्थित आंगनबाड़ी में बचा हुआ खाना अक्सर कुत्तों को डाला जाता है, जिसकी वजह से वहां रोजाना आवारा कुत्तों का झुंड जमा रहता है। पिता का आरोप है कि उन्होंने पूर्व पार्षद मंजर खान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्शीदा को कई बार ऐसा करने से मना किया था लेकिन वे मानने की बजाय उनसे विवाद करने लगे। इस बड़ी लापरवाही के कारण आंगनबाड़ी आने वाले अन्य बच्चों की सुरक्षा पर भी लगातार बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढ़ें: चंदाना शराब कांड में कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल गिरफ्तार; कोर्ट पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
इस गंभीर मामले में बच्ची की मां हिना बी की शिकायत पर जावरा शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद मंजर खान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्शीदा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291, 296 (बी), 351 (3) और 3 (5) के तहत औपचारिक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

