केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बाद अब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर शब्दों से हमला बोला है। बिट्टू ने कहा कि प्रताप बाजवा जी, आपकी कार्यशैली पर मुझे बहुत अफसोस है। आप 18 विधायकों के नेता हैं, जिनमें से 3-4 विधायक आपकी नेतृत्व को नकारकर दूसरी पार्टियों में जा चुके हैं। विधानसभा में भी आप फ्लॉप शो साबित हो रहे हैं। विपक्ष के नेता होते हुए भी कोई विधायक आपकी बात नहीं मानता, यहां तक कि पार्टी के प्रधान भी आपके उलट फैसले ले रहे हैं।
बिट्टू ने आगे कहा कि अब तो यह भी चर्चा चल रही है कि छत्तीसगढ़ चुनावों के बाद दो महीने में आपको भी हटाने की तैयारी हो रही है। इसलिए, आप अपनी इज्जत बचाकर घर बैठ जाएं। बाकी आपने कोई रिटायरमेंट बीमा करवाया ही होगा, अब रिटायर होकर वेलनेस सेंटर में अपना समय बिताएं।

भाजपा ने भी साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी ने भी पूर्व विधायक दलबीर सिंह गोल्डी को लेकर प्रताप बाजवा पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद जब गोल्डी ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी, तब बाजवा ने कहा था कि गोल्डी के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। जबकि भाजपा का आरोप है कि दलबीर सिंह गोल्डी अब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी के लिए गिद्दड़बाहा में प्रचार कर रहे हैं।
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’
