RCB vs DC IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 26वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने हैं। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा गया है।

RCB की ओर से सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा टीम डेविड ने 26 रन, विराट कोहली ने 19 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन, जितेश शर्मा ने 14 रन और क्रुणाल पांड्या ने 12 रन का योगदान दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और कप्तान अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली।

RCB और DC की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H