RCB vs DC IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 26वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने थे। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाजी में ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा केएल राहुल ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 26 और डेविड मिलर ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।

RCB की ओर से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पांड्या को 1 सफलता मिली।

RCB की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम की ओर से फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके अलावा टिम डेविड ने 26 रन, विराट कोहली ने 19 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन, जितेश शर्मा ने 14 रन और क्रुणाल पांड्या ने 12 रन का योगदान दिया।

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी में कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और कप्तान अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली।

दिल्ली कैपिटल्स ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर खेल दिखाया और RCB को उसके घरेलू मैदान पर शिकस्त दी। यह जीत टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित होगी, जबकि RCB को अपनी गेंदबाजी पर पुनर्विचार करना होगा।

RCB और DC की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम डार

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H