Delhi Water Bil: पानी का बिल बकाया है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। पानी के बकाया बिलों को लेकर रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने दिल्लीवालों को खुशखबरी दी है। दिल्ली सरकार ने पानी के बकाया बिलों पर लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफ़ी योजना की तारीख 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है।
दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने 100% LPSC माफ़ी की समय-सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है। पहले इसकी तारीख 15 अगस्त तक थी। रेखा गुप्ता सरकार के इस फैसले के बाद अब दिल्लीवासी मूल राशि का भुगतान कर पूरे LPSC से छूट पा सकते हैं।
दिल्ली सरकार का दावा है कि इस फैसले से उन लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जिनके पानी के बिल लंबे समय से बकाया हैं और देरी के कारण मूल बिल पर भारी LPSC जुड़ गया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित शर्तों के मुताबिक बकाया पानी के बिल पर लगे LPSC में छूट मिलेगी। यानी उपभोक्ता मूल बकाया राशि का भुगतान कर अतिरिक्त सरचार्ज के बोझ को कम कर सकते हैं।
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने सरकार के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि-दिल्ली में कई परिवारों के लिए पानी का पुराना बिल सालों तक चिंता का कारण बना रहता है। यह उन्हें कुछ राहत के साथ उस मामले को हमेशा के लिए खत्म करने का मौका देने के बारे में है. मंत्री ने कहा कि बस मूल राशि (प्रिंसिपल अमाउंट) का भुगतान करें और पूरा LPSC माफ़ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पानी का बिल बकाया है, तो उसे और न बढ़ने दें। इस मौके का फ़ायदा उठाएं, अपना बकाया चुकाएं और LPSC के बोझ के बिना आगे बढ़ें।
पहले भी बढ़ाई गई समय-सीमा
दिल्ली सरकार ने पहले भी इस योजना की समय-सीमा बढ़ाई थी। शुरुआती योजना में घरेलू और सरकारी उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में भुगतान करने पर LPSC में 100% तक की छूट देने का प्रावधान किया गया था। फिलहाल इसकी समय सीमा 15 अगस्त थी, जिसे अब 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है।
क्या है LPSC का मतलब
LPSC का मतलब Late Payment Surcharge यानी देर से बिल भुगतान करने पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क है। दिल्ली जल बोर्ड की LPSC Waiver Scheme के तहत पात्र उपभोक्ताओं को इस अतिरिक्त सरचार्ज से पूरी छूट दी जा रही है। आसान शब्दों कहें तो अगर पानी के बिल की मूल रकम के साथ लेट पेमेंट सरचार्ज जुड़ गया है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज की रकम माफ हो सकती है। इस योजना का लाभ अबतक 4.5 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ता और 11.4 हजार कॉमर्शियल उभोक्ता उठा चुके हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


