आशुतोष द्विवेदी, रीवा। Rewa Road accident: मध्य प्रदेश के रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भैरव बाबा मंदिर रोड पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पहले बेटे, फिर माता-पिता की गई जान
बताया जा रहा है कि चौड़ियार गांव निवासी 58 वर्षीय विंध्यवासिनी तिवारी अपनी दो मासूम नातिनों, 5 वर्षीय शिवि और 6 वर्षीय शक्ति, के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: MP पुलिस में केस डायरी अब डिजिटल तरीके से होगी पेश, नई व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश
हादसा इतना भीषण था कि शिवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन शक्ति, नाना विंध्यवासिनी तिवारी और बाइक सवार 22 वर्षीय पंकज सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर गुढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


